लखनऊ : 21 दिसंबर तक करा सकेंगे आवास के लिए पंजीकरण
लखनऊ, अमृत विचार। अकबरनगर प्रथम व द्वितीय में कुकरैल नदी व बंधे के विस्थापितों के लिए विशेष पंजीकरण शिविर की तिथि एलडीए उपाध्यक्ष डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने बढ़ाकर 21 दिसम्बर कर दी है। इससे पहले पंजीकरण की तिथि 11 से बढ़ाकर 14 दिसंबर की गयी थी। गुरुवार को कैम्प में नौ लोगों ने प्रधानमंत्री आवास के लिए पंजीकरण कराया। छह लोगों ने डूडा की आवास योजना के लिए फार्म भरे हैं।
ये भी पढ़ें -लखनऊ : पेंशन न मिलने से जल निगम कर्मचारियों की हालत दयनीय, दैनिक जीविका तक चलाना मुश्किल
