संसद सुरक्षा चूक : आरोपी सागर को लेकर बड़ा खुलासा, डायरी में लिखा - समय नजदीक आ गया है

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। संसद में सुरक्षा चूक मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। लखनऊ स्थित आरोपी सागर शर्मा के घर से एक डायरी मिली है। जिसमें लिखा है घर से विदा लेने का समय पास है। कुछ भी कर गुजरने की आग दहक रही है। काश मैं मां-पिता को भी समझा पाता। आगे लिखा है कि ‘ताकतवर वही जिसमें सुख त्यागने की क्षमता हो’। बताते चलें कि संसद में शीतकालीन सत्र के दौरान दो लोगों ने दर्शक दीर्घा से कूदकर सांसदों के बीच स्मोक क्रैकर फेंका था। साथ ही नारेबाजी भी की थी। फिलहाल ये हिरासत में हैं। इनमें से आरोपी सागर शर्मा लखनऊ के आलमबाग इलाके का रहने वाला है।  

9 - 2023-12-15T114103.166 

सागर शर्मा के घर से मिली डायरी में लिखा है कि, “घर से विदा लेने का समय नजदीक आ गया है। “एक तरफ हुए भी है और दूसरी तरफ कुछ भी कर गुजरने को आग भी दहक रही है काश में अपनी ‘स्थिति माता पिता को समझा सकता मगर ऐसा नहीं है कि मेरे लिए संघर्ष की राह चुनना आसान है। पांच सालों से उम्मीद लगाय प्रतीक्षा की है की एक दिन आयेगा जब में अपने कर्तव्य की ओर बढ़ूंगा। दुनिया में ताकतवर व्यक्ति वह नहीं, जो छीनना जानते है। ताकतवर व्यक्ति वह है, जो हर सुख त्यागने की क्षमता रखता है।”

ये भी पढ़ें -राज्यमंत्री मयंकेश्वर सिंह का बड़ा बयान, कहा - हम क्या डिप्टी सीएम भी चाहें तो डॉक्टर को नहीं दे सकते ज्यादा पैसा

संबंधित समाचार