अमेठी : रोटावेटर से युवक की मौत पर पुलिस ने गैर इदारतन हत्या का मुकदमा किया दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी, अमृत विचार। गुरुवार देर शाम खेत की जुताई करते समय नशे में धुत ट्रैक्टर चालक की लापरवाही के चलते मेड पर खड़े 16 वर्षीय युवक की रोटावेटर से कटने से मौत हो गई। युवक के मामा कृष्ण कुमार की तहरीर पर संग्रामपुर पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक विनोद यादव पर गैर इदारतन हत्या का मुकदमा दर्जकर ट्रैक्टर को रोटावेटर सहित अपने कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

पूरा मामला संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पूरे मनिकापुर मजरे मड़ौली का है। जहां गुरुवार देर शाम 16 वर्षीय प्रशांत पुत्र रवींद्र निवासी मठिया भीमी ट्रैक्टर के रोटावेटर के नीचे अचानक आ गया और रोटावेटर में फंस गया। प्रशान्त को गिरा देखकर चालक जब तक ट्रैक्टर रोका उसे बाहर निकालता उसकी मौत हो गई। वही मृतक के मामा कृष्ण कुमार का आरोप है कि ट्रैक्टर चालक नशे में ट्रैक्टर चला रहा था। भांजे से कुछ समान मंगाया था। जिसे भांजा देने गया था। इसी दौरान उसको ट्रैक्टर के रोटरवेटर कुचल दिया।

संग्रामपुर थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीराम ने बताया कि मृतक के मामा कृष्ण कुमार की तहरीर पर आरोपी विनोद यादव पर धारा 304-A, 279 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें -बहराइच : अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत, तीन घायल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज