Farrukhabad News: नर्सिंग होम संचालक की लापरवाही से प्रसूता की बच्ची को जन्म देने के बाद मौत, नाराज परिजनों ने किया हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में नर्सिंग होम संचालक की लापरवाही से प्रसूता की बच्ची को जन्म देने के बाद मौत।

फर्रुखाबाद में नर्सिंग होम संचालक की लापरवाही से प्रसूता की बच्ची को जन्म देने के बाद मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने जमकर हंगामा किया।

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में निजी नर्सिंग होम  के संचालक की लापरवाही से प्रसूता की मौत हो गई। यहां नर्सिंग होम एक नर्स चला रही है। परिजनों ने प्रसूता की मौत होने के बाद जमकर जमकर हंगामा कांटा। सीएमओ ने नर्सिंग होम सीज कराने के आदेश दिए।

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला प्रेम नगर निवासी विवेक सिंह की पत्नी रीना (25 ) को गुरुवार को  प्रसव पीड़ा हुई। उसके परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां उसे भर्ती कर लिया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में  भर्ती रीना को आशा रवीना ने कमीशन खोरी के चक्कर मे बरगला कर मंजुला नर्सिंग होम ले गई। जहां रीना ने बच्ची को जन्म दिया।

इसके बाद उसकी हालत बिगड़ती चली गई। विवेक ने आरोप लगाया कि नर्सिंग होम संचालक मंजुला की लापरवाही से प्रसूता की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद उसके परिजनों ने जमकर हंगामा काटा। छानबीन करने पर पता चला कि मंजुला नर्सिंग होम मंजुला नामक नर्स अपने घर पर चला रही है।

इसकी शिकायत मिलने पर पहले ही इसका तबादला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर के लिए किया जा चुका है। इसके बाद भी इसने अपना नर्सिंग होम बंद नहीं किया। शुक्रवार को इस नर्सिंग होम संचालक की लापरवाही से हुई महिला की मौत के मामले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अवनींद्र कुमार ने कड़ा रुख अपनाते हुए कायमगंज के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अमरीश कुमार को नर्सिंग होम सीज करने के निर्देश दिए है। सीएमओ ने बताया कि नर्स के खिलाफ जांच भी शुरू कर दी गई है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

एक सैकड़ा से अधिक चल रहे अमानक नर्सिंग होम

जिले में तकरीबन एक सैकड़ा से अधिक नर्सिंग होम अमानक चल रहे है। इन नर्सिंग होम के संचालको की गैर जानकारी और लापरवाही से आये दिन कही न कही किसी न किसी मरीज की मौत हो रही है। लेकिन इनके विरूद्ध कोई ठोस कार्रवाई नही हो रही हैं। यह निजी नर्सिंग होम पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के लिए कामधेनु बने हुए हैं। मरीज की मौत के बाद तत्काल अस्ताल सीज कर दिया जाता है। इसके कुछ हीदिन बाद स्वास्थ्य अधिकारियों की मेहरबानी से अस्पताल फिर शुरू हो जाता है। क़ायमगंज में तो निजी नर्सिंग होम पूरी तरह मौत के सौदागर साबित हो रहे हैं। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की मेहरवानी के चलते यहां यह अबैध कारोबार खूब फल फूल रहा है।

अमानक नर्सिंग होम के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी ।अब कोई भी अमानत नर्सिंग होम जिले में चल नहीं पाएगा। इसके लिए डिप्टी सीएम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं ।कल से छापामार अभियान चलाया जाएगा।आज हुई कायमगंज में प्रसूता की मौत के मामले में नर्सिंग होम सीज कर दिया गया है। अस्पताल संचालिका के विरुद्ध जांच शुरू कर दी गई है। जांच में दोषी पाए जाने पर उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।- डाक्टर अवनींद्र कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी, फर्रुखाबाद

ये भी पढ़ें- Kanpur Fire: टैंको रबर फैक्ट्री में लगी भीषण आग… ऊंची-ऊंची लपटें उठती देख मचा हड़कंप, फायर विभाग ने पाया काबू

संबंधित समाचार