बरेली: विधायक का दबाब- ठेका निरस्त करो, अफसरों का जवाब- आरोप बेबुनियाद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ठेकेदार पर लगाया था फर्जीवाड़े का आरोप, पीडब्ल्यूडी ने खारिज की शिकायत

बरेली, अमृत विचार। सड़क के ठेके में दिलचस्पी दिखाकर बीसलपुर के विधायक को किरकिरी का सामना करना पड़ा है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने उनकी शिकायत को आधारहीन बताते हुए खारिज कर दिया है।

बीसलपुर में 15 किमी लंबे बढ़ारा-मकरंदपुर रोशन सिंह मार्ग के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण के लिए टेंडर निकाले गए थे। पीडब्ल्यूडी ने मेसर्स हनु इंफ्रास्ट्रक्चर नाम की फर्म का टेंडर मंजूर किया है। विधायक विवेक कुमार का आरोप था कि फर्म ने टर्नओवर प्रमाण पत्र में फर्जीवाड़ा कर जीएसटी की पांच साल की 19 करोड़ रुपये से ज्यादा धनराशि जोड़कर प्रहरी पोर्टल पर टेंडर अपलोड कर दी गई। इससे उसकी बिड कैपेसिटी 49 करोड़ दिख रही है जो फर्जी है।

विधायक ने चीफ इंजीनियर से इसकी शिकायत कर फर्म का टेंडर निरस्त करने के साथ उसे ब्लैक लिस्ट करने को कहा था लेकिन पीडब्ल्यूडी अफसरों ने उनकी शिकायत को ही खारिज कर दिया। चीफ इंजीनियर संजय कुमार तिवारी के मुताबिक विधायक की शिकायत पर अधीक्षण अभियंता से जांच करा ली गई है। फर्म ने प्रहरी पोर्टल पर जो टर्नओवर अपलोड किया है, उसमें से जीएसटी का पैसा हटा भी लिया जाए तो वह टेंडर डालने के मान्य होगी।

ये भी पढे़ं- बरेली: बिजली बिल के पैसे मांगने पर भतीजों ने लाठी-डंडों से चाचा को पीटा, अस्पताल में भर्ती

संबंधित समाचार