बरेली: मथुरा की ईदगाह मस्जिद न बने राजनीतिक अखाड़ा- शहाबुद्दीन रजवी
बरेली, अमृत विचार। मथुरा की शाही ईदगाह मस्जिद के विवाद को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अब हर धार्मिक स्थल का सर्वे कराया जाएगा, चूंकि बाबरी मस्जिद अयोध्या के मुद्दे से यह परंपरा चल चुकी है, जो देश की अमन व शांति को नुकसान पहुंचा रही है। भारत को पूरे विश्व के लिए एक उदाहरण के तौर पर पेश किया जाता है। मगर एक समूह हर समय ऐसे मुद्दे ढूंढता रहता है, जिससे आपसी नफरत फैले।
मौलाना ने शाही ईदगाह मस्जिद कमेटी को सलाह देते हुए कहा कि इस मुद्दे को राजनीति का अखाड़ा न बनने दें। कमेटी को चाहिए कि अच्छे वकीलों का पैनल बनाए और संजीदगी के साथ कोर्ट में पैरवी करे। कहा कि सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड का रवैया मुस्लिम हितैषी नहीं है। इसलिए वक्फ बोर्ड पर भरोसा न करें।
ये भी पढे़ं- बरेली: उत्तराखंड से आ रहे ओवरलोड डंपरों से सप्ताह भर में तीन हादसे
