लखनऊ : एलडीए का कर्मचारी बन जालसाज ने ठगे 5.80 लाख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। एलडीए का कर्मचारी बन जालसाज ने प्लाट दिलाने के नाम पर एक युवक से 5 80 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित की लिखित शिकायत पर गोमतीनगर विस्तार पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।

प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार अवस्थी के मुताबिक, रोहिणी अपार्टमेंट निवासी राम प्रसाद सिंह की मुलाकात सुशांत गोल्फ सिटी के संतुष्टी अपार्टमेंट निवासी विशाल राय से हुई थी। आरोप है कि जालसाज खुद को एलडीएकर्मी बता उन्हें प्लॉट दिलाने का आश्वासन दिया। प्लाट पसंद आने पर पीड़ित ने विशाल को लविप्रा के सचिव के नाम पर पांच लाख रुपये का डीडी दिया था। इसके बाद आरोपी ने उनसे और 80 हजार रुपये ले लिए। काफी समय बीतने के बाद न तो पीड़ित को प्लाट मिला और न ही रुपये मिले। विरोध पर जालसाज बदसुलूकी करने लगा। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की गहनता से जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी

ये भी पढ़ें -यूपी में चकबंदी और राजस्व मामलों में लापरवाही हुई तो नपेंगे डीएम व कमिश्नर, एक्शन में योगी, शुरू हुआ विशेष अभियान

संबंधित समाचार