अयोध्या: नहीं रहे स्वतंत्र छायाकार हरिकृष्ण गोस्वामी, सांसद समेत कई लोगों ने दी श्रद्धांजलि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। चार दशकों से स्वतंत्र छायाकार पत्रकार के रुप में अपनी एक अलग पहचान रखने वाले अयोध्या के मिलनसार हरिकृष्ण गोस्वामी का शनिवार को निधन हो गया। उनके निधन से पत्रकारिता जगत में शोक छा गया है।
  
वर्तमान के डिजीटल युग से चार दशकों पहले जिले की पत्रकारिता में बतौर फोटो जर्नलिस्ट उन्होंने अलग छाप छोड़ी। अपने संघर्षों की बदौलत किसी समाचार पत्र में न रहते हुए बिना भी सभी के लिए सहयोगी बने रहे। 1992 में अयोध्या में बाबरी ढांचा ढहने के दौरान उन्होंने नामचीन समाचार पत्रों और मैगजीनों के लिए अपनी कला का योगदान दिया।  

प्रेस क्लब संरक्षक हरि कृष्ण अरोड़ा, अध्यक्ष सुरेश पाठक, अरशद अफजाल खान, बीएन दास, रमा शरण अवस्थी, आदर्श शुक्ला, रामकुमार सिंह, अनुराग शुक्ल, विमलेश तिवारी, उग्रसेन मिश्रा सहित विभिन्न पत्रकार संगठनों, राजनीतिक दलों के नेताओं और लोगों ने गहरा शोक प्रकट किया है। 

सांसद लल्लू सिंह, नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, पूर्व सांसद निर्मल खत्री, महापौर गिरीशपति त्रिपाठी, प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, पूर्व विधायक जयशंकर पांडेय, पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय आदि ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: छात्राओं को बांटे गए Smartfone, बोले नपा. अध्यक्ष- तकनीकी शिक्षा से जुड़कर सशक्त बनेंगी छात्राएं

संबंधित समाचार