Kanpur Dehat News: युवक का मिला शव… हत्या की आशंका, गले में कसा मिला मफलर, नहीं हो सकी शिनाख्त
कानपुर देहात के आलमचंद्रपुर के पास अज्ञात युवक का शव मिला।
कानपुर देहात के आलमचंद्रपुर के पास अज्ञात युवक का शव मिला। लोगों ने हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई। पुलिस छानबीन में जुटी।
कानपुर देहात, अमृत विचार। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के आलमचंद्रपुर गांव के पास बंबा की सड़क किनारे एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए। लेकिन पहचान नहीं हो सकी। युवक की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई गई है।
शनिवार की सुबह अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के आलमचंद्रपुर गांव के पास बंबा की सड़क किनारे गले में मफलर से कसा हुआ एक युवक का शव पड़ा होने पर लोगों की भीड़ लग गई। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे अकबरपुर कोतवाली सतीश कुमार ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया।
लेकिन मृतक के पास कोई पहचान की वस्तु न मिलने से शिनाख्त नहीं हो सकी। सूचना पर सीओ सदर एके सिंह, डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और छानबीन करते हुए साक्ष्य संकलित कराए। मृतक के गले में गमछा कसा होने से ग्रामीणों में युवक की हत्या कर शव फेंके जाने की चर्चा जोरों पर रही।
अकबरपुर सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मृतक अज्ञात युवक के गले में मफलर कसा हुआ था। तलाशी लेने पर उसके पास से एक हेडफोन व सब्जियों से भरा एक बैग मिला है। आशंका है कि युवक आसपास का ही रहने वाला है। पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। शव का पंचानामा कर मोर्च्युरी हाउस भेजा गया है।
ये भी पढ़ें- UP: प्यार में धोखा खाई प्रेमिका… प्रेमी के घर की चौखट पर हाथ की नस काटकर उठाया ये खौफनाक कदम
