बाराबंकी: घर के पीछे फंदे से लटकता मिला बुजुर्ग का शव, परिजनों में कोहराम
रामनगर/बाराबंकी, अमृत विचार। घर के पीछे बुजुर्ग का शव शनिवार की सुबह फंदे से लटका मिला। जिसे देखते ही घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामला थाना व कस्बा रामनगर के धमेडी-3 मोहल्ले का है। यहां के निवासी रामफेर यादव (65) स्टूडियो चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। कुछ दिनों से छोटे बेटे सत्यवान की पत्नी अलका द्वारा दर्ज कराए गए दहेज उत्पीड़न के मुकदमे के बाद वह परेशान था।
शनिवार की सुबह घर के पीछे लगे बांस में रामफेर का शव फंदे से लटकता पत्नी सोना यादव ने देखा। इसके बाद कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक रत्नेश पांडे ने बताया बुजुर्ग ने आत्महत्या की है शव का पीएम कराया जा रहा है रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें -संसद सुरक्षा चूक : स्वामी प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया पर लिखा सन्देश - केवल संसद की गरिमा ...
