मुरादाबाद: सुसाइड नोट लिखकर जीजा के घर से युवक गायब
युवक ने जीजा के मोबाइल पर मैसेज कर आत्महत्या करने के इरादे की दी सूचना, बहनोई ने पुलिस को दिया प्रार्थना पत्र
कुन्दरकी,(मुरादाबाद) अमृत विचार। थाना क्षेत्र में वर्षों से बहनोई के घर रहा युवक अचानक गायब हो गया। वह एक सुसाइड नोट भी छोड़ गया। सुसाइड नोट देख परिवार में हड़कंप मच गया। परिजन उसकी तलाश में जुट गए लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चल सका। युवक ने जीजा के फोन पर मैसेज करके आत्महत्या करने के इरादे की जानकारी भी दी।
ग्राम ईंधनपुर नगला निवासी जगदेव सिंह ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि सात वर्ष से उसका साला अभय उर्फ बन्टू निवासी ग्राम ढकिया नरू थाना बिलारी उनके घर रह रहा था। 14 दिसंबर की सुबह करीब 9:30 बजे अभय अपनी अपनी बहन सरोज देवी से मुरादाबाद काम पर जाने को कहकर निकला था। देर शाम तक घर पर नहीं आया तो इधर-उधर और रिश्तेदारियों में तलाश किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इस बारे में जब उप निरीक्षक सलीम मलिक ने बताया कि युवक की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
सुसाइड नोट में लिखा अपनी मर्जी से उठा रहा हूं यह कदम
अभय उर्प बंटू ने ससुाइड नोट में लिखा है कि मैं अभय उर्फ बन्टू यह कदम अपनी मर्जी से उठा रहा हूं। इसमें न किसी का कोई दबाव और नहीं किसी से कोई बात है। बस में अपनी जिंदगी से परेशान हूं और मेरी ना कोई बहन है और ना ही कोई भाई है। बस यही लोग थे जो मेरे सब कुछ थे। इन लोगों ने मुझे बहुत प्यार दिया था। अपनी औलाद की तरह माना था।
इसलिए मेरे मरने के बाद किसी को भी परेशान न किया जाए। आप सब लोगों से मेरी यह आखिरी विनती है और मुझे सब लोग माफ कर देना। मैं तुम सबका एहसान नहीं चुका पाया। पर मेरा अब इस दुनिया में जीने का मन नहीं रहा। अगर अगला जन्म मिला तो तुम दोनों को अपने मां-बाप के रूप में मांग कर आऊंगा दीदी और जीजा जी। प्लीज मेरे जाने के बाद किसी से कोई सवाल-जवाब न हों। नहीं तो मेरी आत्मा को शांति नहीं मिलेगी। तुम सब का अभय उर्फ बंटू एन्ड ऑफ लाइफ।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : गन्ना मूल्य 450 रुपये क्विंटल करने की मांग, किसानों ने संपूर्ण समाधान दिवस में किया प्रदर्शन
