बहराइच: जिलाधिकारी ने रैन बसेरों का किया निरीक्षण, दिए ये निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। शहर में संचालित रैन बसेरों का शनिवार रात को जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने नगर पालिका की ईओ को रैन बसेरों के निकट नियमित अलाव जलवाने के निर्देश दिए। साथ ही अन्य व्यवस्था के बारे में निर्देशित किया। जिले में अत्यधिक ठण्ड एवं शीतलहरी से उत्पन्न होने वाली समस्याओं के दृष्टिगत डीएम ने शहर क्षेत्र का भ्रमण किया। 

असहाय तथा कमज़ोर वर्ग के असुरक्षित व्यक्तियों को राहत पहुंचाये जाने के उद्देश्य से जिले में संचालित रैन बसेरों की व्यवस्थाओं का जायज़ा लेने जिलाधिकारी मोनिका रानी ने रेलवे स्टेशन पर स्थापित किये गये रैन बसेरे का निरीक्षण किया। 

निरीक्षण के दौरान डीएम ने व्यवस्थाओं का जायज़ा लेते हुए मौके पर मौजूद ईओ नगर पालिका परिषद, बहराइच प्रमिता सिंह को निर्देश दिया कि रैन बसेरे पर नियमित रूप से अलाव जलवाया जाय तथा दोनों समय पर साफ-सफाई के बन्दोबस्त किये जाये। निरीक्षण के दौरान रैन बसेरे पर उपलब्ध व्यवस्थाएं संतोषजनक पायी गईं। 

डीएम ने ईओ को यह भी निर्देश दिया कि नगर के चौराहों पर नियमित रूप से अलाव जलवाया जाय तथा ठंड को दृष्टिगत रखते हुए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम डिपो (रोडवेज़ बस स्टैण्ड) के निकट स्थित रैन बसेरे को भी क्रियाशील करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि रैन बसेरों पर स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस और अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-लीड्स 2023 सर्वे में UP ने फिर मारी बाजी, लगातार दूसरे साल भी बना अचीवर प्रदेश, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने जारी रिपोर्ट

संबंधित समाचार