आज लखनऊ आएंगे उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, 2300 पुलिसकर्मी सुरक्षा और 630 संभालेंगे यातायात

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

लखनऊ, अमृत विचार। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ रविवार को राजधानी लखनऊ में रहेंगे। उनके आगमन पर रविवार को पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए चाक चौबंद कर ली है। 2300 पुलिसकर्मियों को सुरक्षा और 630 को यातायात व्यवस्थित रखने के लिये लगाया गया है। 

संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था (जेसीपी) उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने शनिवार को मातहताें संग बैठक कर जिम्मेदारी सौंपी। जेसीपी ने बताया कि राजाजीपुरम के पीएनटी मैदान में हाेने वाले कार्यक्रम में उप राष्ट्रपति शामिल होंगे। कार्यक्रम को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिये आठ पुलिस अधीक्षक और 14 अपर पुलिस अधीक्षकाें को जिम्मेदारी सौंपी गयी है। इसके अलावा 24 पुलिस उपाधीक्षक, 45 प्रभारी निरीक्षक, 375 उपनिरीक्षक, 40 महिला उप निरीक्षक, 250 मुख्य आरक्षी, 1050 आरक्षी, 12 यातायात निरीक्षक, 120 उपनिरीक्षक यातायात, 150 मुख्य आरक्षी यातायात और 350 आरक्षी यातायात पुलिस की ड्यूटी लगायी गयी है। 

पुलिस मुख्यालय से तीन पुलिस अधीक्षक, 5 अपर पुलिस अधीक्षक, 7 पुलिस उपाधीक्षक, 10 निरीक्षक, 50 उपनिरीक्षक, 10 महिला उपनिरीक्षक, 50 मुख्य आरक्षी, 150 आरक्षी, यातायात पुलिस के 6 निरीक्षक, 40 उपनिरीक्षक, 50 मुख्य आरक्षी व 150 आरक्षी तैनात रहेंगे। कर्मी महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात रहेंगे। बताया कि 9 कंपनी पीएसी और एक कंपनी अर्द्धसैनिक बल की तैनाती भी रहेगी। इसके अलावा एनएसजी व एंटी ड्रोन टीम रहेगी। बताया कि उप राष्ट्रपति के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पीएनटी ग्राउण्ड राजाजीपुरम रविवार को ड्रोन आदि के लिए नो-फ्लाइंग जोन घोषित किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें -मोहनलालगंज सड़क हादसा : आमने-सामने भिड़े दो ट्रक, कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाले गए चालक - एक की मौत

संबंधित समाचार