रामपुर : एक साल की बच्ची की मौत के मामले में पिता समेत चार पर रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। एक साल की मासूम की इलाज में लापरवाही बरतने के कारण उसकी  मौत हो गई। इस मामले में मृतका की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने बच्ची के पिता सहित चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

टांडा थाना क्षेत्र के गांव लांबाखेड़ा निवासी तरन्नुम का कहना है कि कई साल पहले उसकी शादी गांव मुतियापुरा के रहने वाले  शकील से हुई थी। लगभग एक  वर्ष पूर्व महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया था। जिसका नाम जहरा रखा गया था। मेरे अचानक बीमार हो जाने के कारण मेरे पति शकील ने मुरादाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया था।

इस दौरान मेरा पति शकील बच्ची को छीनकर ससुराल ले गया था। जहां उसने और उसके घर वालों ने बच्ची का पूरी तरह से ध्यान नहीं रखा। जिस कारण से बच्ची के नीचे गिर जाने के कारण उसकी सिर में चोट लग जाने के कारण 30 नवंबर को उसकी मौत हो गई। इस बात की जानकारी  जब बच्ची की माता को पता चली,तो उसके होश उड़ गए। उसने ससुरालियों पर कार्रवाई के लिए टांडा पुलिस को तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने मृतक बच्ची के पिता शकील,सलीम, नाजरुन, महजबी के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 ए के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें : रामपुर में कदम-कदम पर हैं आवारा कुत्तों का खौफ, अब पांच वर्षीय मासूम को बुरी तरह नोंचा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म