बरेली: रात में धरने पर माता-पिता के साथ आई एक साल की बच्ची की ठंड लगने से मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

परसाखेड़ा में सड़क की मांग के लिए शुक्रवार से नगर निगम के गेट के सामने धरने पर बैठे थे लोग

बरेली/ सीबीगंज, अमृत विचार। नगर निगम गेट के बाहर सड़क की मांग के लिए रात में ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठे माता-पिता के साथ आई एक साल की बच्ची की ठंड लगने से मौत हो गई। इस मामले में डीएम रविंद्र कुमार ने एडीएम को जांच का आदेश दिए हैं। वहीं नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स ने भी अपर नगर आयुक्त द्वितीय अजीत कुमार सिंह को जांच करने के निर्देश दिए हैं।

नगर निगम के वार्ड 37 नंदौसी के परसाखेड़ा गौटिया के रहने वाले हरिश्चंद्र कश्यप और उनकी पत्नी पुष्पा देवी सड़क और अंडरपास की मांग को लेकर शुक्रवार सुबह से प्रदर्शनकारियों के साथ नगर निगम गेट के बाहर धरना दे रहे थे। रात में दोनों ग्रामीणों के साथ रात में धरनास्थल पर ही रुके थे। दावा किया जा रहा है कि शनिवार सुबह दंपति की एक वर्षीय पुत्री विद्या की तबीयत अचानक बिगड़ गई। वह उसे लेकर घर ले गए और पड़ोस के एक डॉक्टर को दिखाया। हालत ज्यादा खराब होने पर वह उसे लेकर फतेहगंज पश्चिमी के अस्पताल ले जा रहे थे जहां डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

धरने का नेतृत्व कर रहे पूर्व पार्षद सुखदीश कश्यप ने बताया कि हरीशचंद्र कश्यप और पुष्पा दोनों लोग रात में धरने पर थे। यहीं बच्ची की तबीयत खराब हुई थी। रात में उन्हें रजाई देकर सुला दिया था। सुबह दोनों को टेम्पों से घर भिजवा दिया था। दिन में लगभग 11 बजे बच्ची की तबीयत खराब हुई तो वह लोग उसे फतेहगंज पश्चिमी में अस्पताल में ले जा रहे थे जहां रास्ते में बच्ची की मृत्यु हो गई। पुष्पा के पांच बेटी अंशुका, रिंकी, पिंकी, अंजलि, राजरानी हैं। विद्या सबसे छोटी थी।

इंस्पेक्टर कोतवाली दिनेश कुमार ने बताया कि धरने में बच्ची अपनी मां के साथ आई थी। शाम को घर चली गई। उस वक्त स्वस्थ थी। घर पर दिन तबीयत खराब होने पर अचानक मौत हो गई। परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है। थाने पर सूचना नहीं दी गई है।

ये भी पढ़ें- बरेली: निस्तारण के लिए लंबित हैं हजारों ऑडिट आपत्तियां...समीक्षा में तलाशे जाएंगे कारण

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज