महाराष्ट्र: नागपुर में विस्फोटक बनाने वाली फैक्ट्री में विस्फोट, नौ लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर जिले में विस्फोटक बनाने वाली एक फैक्टरी में रविवार को विस्फोट होने से नौ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि विस्फोट सुबह नौ बजे बाजारगांव इलाके में ‘सोलर इंडस्ट्रीज’ की ‘कास्ट बूस्टर’ इकाई में हुआ। उन्होंने बताया कि इसमें नौ लोगों की मौत हो गई है। सूत्रों ने बताया कि इस फैक्टरी में कोयला खनन में इस्तेमाल होने वाले विस्फोटक बनाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि जब विस्फोट हुआ तब विस्फोटकों को पैक करने का काम किया जा रहा था।

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी ने ‘सूरत डायमंड बोर्स’ का किया उद्घाटन, जानें दुनिया की सबसे बड़ी इमारत के बारे में सब कुछ

संबंधित समाचार