Hamirpur Crime: अदालत के आदेश पर दर्ज कराई पति के मौसेरे भाई पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर में अदालत के आदेश पर दर्ज कराई पति के मौसेरे भाई पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज।

हमीरपुर में अदालत के आदेश पर दर्ज कराई पति के मौसेरे भाई पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई। 15 माह पूर्व फतेहपुर निवासी आरोपी ने महिला के साथ घटना को अंजाम दिया।

हमीरपुर, अमृत विचार। कुरारा में एक गांव में करीब 15 माह पूर्व हुई दुष्कर्म के मामले में पीड़ित महिला ने न्यायालय के आदेश पर थाने में पति के मौसेरे भाई के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है।

कुरारा थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित महिला ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 12 अगस्त 2021 को रात करीब 11 बजे उसके पति का मौसेरा भाई रामराज पुत्र स्व रामरतन निवासी ग्राम भवानीसिंह का पुरवा थाना जहानाबाद जिला फतेहपुर घर आया था। रात में वह अपने कमरे में सो रही थी। तभी कमरे में आकर आरोपी रामराज बिस्तर में उसके साथ लेट गया।

आरोपी ने उसका मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। वही जब किसी तरह  हिम्मत जुटाकर धक्का देकर भागी और शोर मचाया तो दूसरे कमरे में सो रहे पुत्र व पुत्री दौड़कर आए। तब आरोपी कुंडी खोलकर भाग निकला। इस पर उसने 13 अगस्त 2021 को थाना कुरारा में प्रार्थना पत्र दिया। मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

इसके बाद डीआईजी चित्रकूटधाम मंडल बांदा को प्रार्थना पत्र दिया। फिर भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो मजबूर होकर न्यायालय की शरण में जाना पड़ा। अदालत के आदेश पर कुरारा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- Happy New Year 2023: न्यू इयर सेलिब्रेशन दुबई पसंदीदा डेस्टिनेशन, गोवा और दक्षिण भारत घूमने की तैयारी

 

संबंधित समाचार