Farrukhabad Murder: दोस्त की फावड़ा मार कर हत्या, शव को खेत में गड्डा खोद दफन किया, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में दोस्त की फावड़ा मार कर हत्या।

फर्रुखाबाद में दोस्त की फावड़ा मार कर हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद शव को खेत में गड्ढा खोद कर दफन कर दिया। पुलिस जांच में जुटी।

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। कंपिल थानाक्षेत्र में दो दिन से लापता श्रमिक का शव सोमवार को गेंहू के खेत में दफन पाया गया। शव मिलने की सूचना पर सीओ क़ायमगंज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर जांच  पड़ताल में जुट गए हैं।

कंपिल थानाक्षेत्र के गांव अलियपुर निवासी  धनपाल ने बताया कि उसके पुत्र हरिनन्दन उर्फ बाबा (27)  को उसके गांव का ही नन्द राम खेत में पानी लगाने के लिए बुला ले गया था। वहां हरि नन्दन से धनपाल ने शराब मंगाई। शराब के नशे में दोनों में झगड़ा हुआ। इसी दौरान नन्दराम ने मेरे पुत्र हरिनन्दन की फावड़ा मार कर हत्या कर दी। हत्या के अपराध को छुपाने के लिए उसके शव में खेत में ही गड्डा खोल कर गाड़ दिया।

16 दिसंबर से गायब बेटे को वह हर जगह खोजता रहा। लेकिन कही कोई पता नही चला। खेत में पानी लगने पर जब शव फूल गया तो आज सुवह शौच गए लोगों ने देखा। उन्होंने उसके पिता को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन हरिनन्दन का शव देख बिलख पड़े।

घटना की सूचना पर सीओ क़ायमगंज सोहराव आलम मौके पर पहुंच गए हैं। घटना से संबंधित जांच पड़ताल में जुट गए हैं। सीओ सोहराव आलम ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। फिलहाल आरोपित की तलाश में पुलिस सक्रिय हो गई है।

ये भी पढ़ें- Kanpur के Ganga Barrage मे नहीं थम रही स्टंटबाजी, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने काटे चालान.. वाहन किए सीज

संबंधित समाचार