संतकबीरनगर : बैंक में पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण, जांची सुरक्षा
संतकबीरनगर, अमृत विचार। बढ़ती आपराधिक गतिविधियों के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने सोमवार को विकास भवन स्थित एसबीआई शाखा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बैंक में लगे सायरन और अन्य सुरक्षा उपकरणों की जांच पड़ताल की। बैंक कर्मचारियों से ग्राहकों को लाइन में खड़े करके ही लेन-देन करने का निर्देश दिया। महिलाओं और बुजुर्ग खाताधारकों की सुविधाओं का विशेष ख्याल रखने को कहा।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति बैंक शाखा के भीतर या आस-पास नजर आता है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। इसके साथ ही बैंक परिसर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को चौबीसों घंटे क्रियाशील रखने का निर्देश दिया। इस मौके पर कलेक्ट्रेट चौकी प्रभारी समेत तमाम पुलिस कर्मी और बैंक कर्मचारी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें -सीएम योगी ने SGPGI की घटना का लिया संज्ञान, अधिकारियों को दिए निर्देश
