नए साल पर प्रयागराजवासियों को मिलेगा फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का तोहफा, जानिये क्यों खास है यह restaurant?
प्रयागराज। नए वर्ष की शुरुवात होने में अब कुछ दिन ही शेष रह गये है। वही पर्यटन विभाग में प्रयागवासियों को न्यू ईयर पर एक बड़ा तोहफा दिया है। विभाग ने गंगा और यमुना की लहरों के बीच एक फाइव स्टार होटल की तरह फ्लोटिंग रेस्टोरेंट तैयार कराया है। जिसमें लोग न्यू ईयर पर पार्टी भी कर सकेंगे। संगम की रेती पर बसने वाली तंबुओं की नगरी में महाकुंभ का रिहर्सल शुरु कर दिया गया है।

देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालु इस बार माघ मेले में फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का आनंद यमुना की लहरों के बीच लेंगे। वह अपने मन पसंद व्यंजनों का स्वाद भी लें सकेंगे। पार्टी और बाहर घूमने या खाने पीने वालो के लिए अच्छी खबर है। इस बार माघ मेले में महाकुंभ की रिहर्सल शुरु किया गया है।
पर्यटन विकास की इस नई शुरुआत से माघ मेले में देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओ को यह नजारा पसंद आने के साथ फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में अपने पसंदीदा व्यंजनों का स्वाद चख सकेंगे। इसके लिए यमुना की लहरों पर यूपी का पहला फ्लोटिंग रेस्टोरेंट बनकर तैयार हो चुका है। इसके अंदर की सजावट किसी फाइव स्टार होटल से कम नही हि। यमुना नदी में लहरों के बीच फाइव स्टार का लोग आनंद ले सकेंगे। बताया जा रहा है कि इसी महीने के अन्तिम तिथि तक शरु कर दिया जाएगा।
पांच करोड़ की लागत से बना है रेस्टोरेंट
इस रेस्टोरेंट को पांच करोड़ रुपये की लागत से मुंबई की लिटमस कंपनी ने बनाया है। इस 204 वर्गमीटर एरिया वाले रेस्टोरेंट में अग्निशमन यंत्र भी लगाए हैं। इस फ्लोटिंग रेस्टोरेंट वातानुकूलित बनाया गया है। सभी देशों के पकवान बनाने वाले माहिर शेफ तैनात किए जाएंगे। इसमें सिजलर, स्ट्रीट फूड, मॉकटेल और अन्य व्यंजनों का लुत्फ लोग उठा सकेंगे। नई रेस्टोरेंट की लंबाई 51 मीटर है। इसमें कुल 45 सीटें हैं। पर्यटक छह सीटों वाली स्पीड बोट और 30 सीटों वाली कैमराइन बोट से भी इस रेस्टोरेंट तक आ सकेंगे।
इस फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में मना सकते है सामूहिक जश्न
पर्यटन विकास निगम ने इस रेस्टोरेंट काफी खूबसूरत बनवाया है। गंगा-यमुना की लहरों पर संगम दर्शन के लिए छह सीटर स्पीड बोट, 30-30 सीटों वाले कैटामरेन हल्स के साथ ही दो बचाव नौकाएं भी मंगाई गई हैं। नावों की मदद से इस फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में 100 से 150 लोग सामूहिक जश्न मना सकते हैं।
शेफ की नियुक्ति के लिए हुआ इंटरव्यू
फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में व्यंजन बनाने के लिए शेफ की नियुक्तियां भी इसी सप्ताह में पूरी कर ली जाएंगी। उत्तर प्रदेश पर्यटन विकास निगम की ओर से इस रेस्टोरेंट के लिए शेफ का साक्षात्कार हो चुका है। फाइव स्टार होटलों में सेवाएं दे चुके तीन शेफ के रिज्यूम पर निगम के एमडी की मुहर लगना बाकी है। जिसके बाद उनकी तैनाती कर दी जाएगी।
लजीज व्यंजनों और स्वाद से लबरेज शौकीनों के लिए इस महीने के अंत तक रेस्टोरेंट खोल दिया जाएगा। फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में विशेष प्रकाश सजावट हर किसी को आकर्षित करेगी। हर तरह के व्यंजन तैयार करने के लिए आधुनिक इंडक्शन की तैयारी की गयी है।
वरिष्ठ प्रबंधक डीपी सिंह, उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम
यह भी पढ़ें: कौशांबी: करोड़ों की कीमती जमीन पर भू माफियाओं ने कर लिया कब्जा, हो रही प्लाटिंग, अधिकारी अनजान!
