मुरादाबाद : अचल सक्सेना ने किया नगर का नाम रोशन, पहले प्रयास में भारत तिब्बत सीमा पुलिस के टेलीकॉम विभाग में हुआ चयन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लोकनायक विद्यालय ने बिलारी प्रतिभा सम्मान समारोह में किया सम्मानित

अचल सक्सेना को पुरस्कार देकर सम्मानित करते पालिकाध्यक्ष रघुराज यादव व अन्य

मुरादाबाद/बिलारी, अमृत विचार। नगर के समाजसेवी संजय सक्सेना के पुत्र अचल सक्सेना ने प्रथम प्रयास में अर्ध सैनिक बल भारत तिब्बत सीमा पुलिस के टेलीकॉम विभाग में सफल होकर नगर का नाम रोशन किया है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा लोकनायक विद्यालय में हुई थी। इस दौरान लोकनायक विद्यालय की ओर से बिलारी प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

सोमवार को नगर पालिका परिषद सभागार में बिलारी प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन लोकनायक विद्यालय के संरक्षक डॉ. राकेश रफीक एवं सुभाषिनी वर्मा द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष रघुराज यादव एवं अधिशासी अधिकारी रजनी सिंह ने अचल सक्सेना को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता नोमान जमाल ने किया। उन्होंने कहा कि यह हम लोगों के हर्ष एवं खुशी का दिन है कि नगर के बच्चा का प्रथम प्रयास में देश की सेवा के लिए चयन हुआ।

 तिलकराज चंदन ने कहा कि यदि लोकनायक विद्यालय आपसी विवाद के चलते बंद नहीं होता तो और बच्चे भी नगर का नाम रोशन करते। विद्यालय में शिक्षा के साथ संस्कार भी सिखाए जाते हैं। इस दौरान डॉ. राकेश रफीक, डॉ. मीनाक्षी सखी, सुभाषिनी वर्मा, सभासद निहाल सिंह, कुलदीप सक्सेना, संजय सक्सेना, तिलकराज चांदना, रेखा सक्सेना सहित काफी लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:- अमरोहा : फंदे पर लटका मिला फैक्ट्री कर्मचारी का शव, पत्नी पर हत्या का आरोप

संबंधित समाचार