प्रयागराज: कृषि विश्वविद्यालय के सामने बनी सड़क हुई जर्जर, हर तरफ उठ रहा धूल का गुबार, बड़े-बड़े गड्ढों से नागरिक परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनी, प्रयागराज। कृषि विश्वविद्यालय के सामने महेवा में मुख्य मार्ग काफी जर्जर हो गया है। जरा सी असावधानी दुर्घटना का कारण बन सकती है। उखड़ी हुई गिट्टियां और धूल का गुबार होने से लोगों के इस मार्ग से चलना दूभर हो गया है। वही इस मार्ग के व्यापारी भी इससे परेशान हैं। शिकायतों के बाद भी संबंधित विभाग हाथ पर हाथ धरे बैठा हुआ है। 

कृषि विश्वविद्यालय के सामने पुराना रीवा मार्ग बदहाल स्थिति में है। लगभग तीन साल पहले सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदी गई उक्त सड़क को एक बार पैच लगाकर छोड़ दिया गया। इसके बाद एक दो स्थानों पर बारिश के बाद सड़क धंस गई। बाद में उसकी मरम्मत कराई गई थी। इसके बाद कई बार सड़क पर गड्ढे हो गए हैं। सड़क की गिट्टियां उखाड़ कर फैली हुई है। गड्ढों को कई बार गिट्टी डालकर पाटा गया लेकिन कुछ दिन बार स्थिति जस की तस हो जाती है।

सड़क खराब होने के कारण इस मार्ग से लोग गुजरना पसंद नहीं करते। सड़क खराब होने से इस मार्ग पर धूल का गुबार भी रहता है, जो लोगों के स्वास्थ्य पर असर डाल रहा है। इससे तमाम लोगों ने अपने रास्ते बदल लिए हैं। व्यापारियों को भी धूल से काफी दिक्कत हो रही है। एक और जहां उनके प्रतिष्ठान में धूल भर जाता है वहीं ग्राहक भी आने से कतराते हैं। तीन बारिश के बाद भी इस मार्ग की हालत को सुधारा नही जा सका।

यह भी पढ़ें: रायबरेली: वन विभाग के जंगल में लगी आग, एक हजार से अधिक पौधे और वन संपदा जलकर हुई राख

संबंधित समाचार