गोंडा: किशोरी ने फंदे से लटक कर दी जान
गोंडा। देहात कोतवाली थाना क्षेत्र की रामनगर तरहर की रहने वाली एक 17 वर्षीया किशोरी ने सोमवार की देर शाम फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रामनगर तरहर गांव के रहने वाले अफजल की 17 वर्षीय बेटी नाजिया सोमवार की शाम को घर में अकेली थी।
देर शाम उसने अपने कमरे में फंदे से लटक कर जान दे दी। उसका शव उसके कमरे में दुपट्टे के सहारे लटका पाया गया।परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार राय ने बताया कि पंचनामा भरने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: सीडीओ ने चार ब्लॉकों के सहायक विकास अधिकारियों का रोका वेतन, जानें वजह
