'जो भूमिका पार्टी तय करेगी, मैं वो करूंगा...' जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद बोले शिवराज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की और कहा कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व उनकी जो भी भूमिका तय करेगा, वह उसका निर्वहन करेंगे। मध्य प्रदेश में मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद मंगलवार को पहली बार दिल्ली पहुंचे चौहान ने नड्डा से उनके आवास पर मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक यह मुलाकात एक घंटे से भी अधिक समय तक चली। 

बाद में पत्रकारों ने जब उनकी भावी भूमिका को लेकर सवाल किया तो चौहान ने कहा, ‘‘एक कार्यकर्ता के नाते पार्टी जो भूमिका तय करेगी, वह मैं करूगा।’’ यह पूछे जाने पर कि वह केंद्र की राजनीति में सक्रिय रहेंगे या फिर राज्य की राजनीति में, इसके जवाब में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘जो पार्टी तय करेगी। हम राज्य में भी रहेंगे, केंद्र में भी रहेंगे।’’ एक अन्य सवाल के जवाब में चौहान ने कहा कि वह अपनी भूमिका के बारे में नहीं सोचते हैं। 

उन्होंने कहा, ‘‘मैं मेरे बारे में सोचता ही नहीं। जो अपने बारे में सोचता है वह अच्छा इंसान नहीं होता है। अगर आप एक बड़े मिशन के लिए काम करते हो तो पार्टी तय करती है कि आप कहां काम करोगे।’’ यह पूछे जाने पर कि मध्य प्रदेश की बहनें उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाह रही हैं, चौहान ने कहा, ‘‘बहन और भाई का प्यार अमर है। उसका किसी पद से कोई संबंध नहीं है।’’ चौहान ने बातचीत के इस क्रम में यह संकेत दिया कि पार्टी उन्हें दक्षिण के राज्यों में कोई बड़ी भूमिका दे सकती है। 

उन्होंने कहा, ‘‘विकसित भारत यात्रा में कुछ जगह मुझे जाने को कहा जाएगा तो मैं दक्षिण के राज्यों में जाऊंगा।’’ मध्य प्रदेश मंत्रिपरिषद के गठन से जुड़े एक सवाल पर उन्होंने कहा कि यह पार्टी तय करेगी और सलाह मश्विरा जो होना था वह हो गया है। उन्होंने कहा कि भोपाल में आज विधायक दल की बैठक है और चूंकि सरकार गठन के बाद यह पहली बैठक है इसलिए उसमें उनका रहना आवश्यक है। 

ये भी पढ़ें- राजस्थान विधानसभा का दो दिवसीय सत्र बुधवार से होगा शुरू, नवनिर्वाचित विधायकों को दिलाई जाएगी शपथ

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव