सीतापुर में बड़ा हादसा: कोल्हू में फंसकर युवक की दर्दनाक मौत, दो हिस्सों में बंटा शरीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तेल पिराई के दौरान अचानक शाल फंसने से हुआ हादसा

सीतापुर,अमृत विचार। थाना कोतवाली देहात इलाके में तेल कोल्हू पर काम करने गए एक युवक की कोल्हू में फंस जाने से दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, थाना इलाके कक कचनार चौकी क्षेत्र के गदाईपुर गांव निवासी लवकुश पुत्र रामचंद्र उम्र 26 वर्ष गांव में ही लगे तेल कोल्हू कारखाने में मंगलवार देर रात करीब 2 बजे तेल पेराई कर रहा था। 

बताया जाता है कि ठंड से बचने के लिए ओढ़ी हुई शाल का एक हिस्सा अचानक कोल्हू (स्पेलर) में फंस गया। जिससे फंसकर वह भी कोल्हू के पट्टे में अंदर चला गया। दर्दनाक हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्पेलर में फंसने के बाद उसका शरीर दो भागों में बंट गया।

इसका पूरा घटनाक्रम कारखाने में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।  हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर कोतवाली देहात विमल गौतम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: पत्नी की हत्या के आरोप में फरार फिजियोथेरेपिस्ट आनंदेश्वर गिरफ्तार, चाकू से किया था 24 बार वार

संबंधित समाचार