रायबरेली: शादी का अनुबंध कर लिया रुपए, वापस मांगा तो लगा दिया यौन उत्पीड़न का आरोप
ऊंचाहार, रायबरेली, अमृत विचार। युवती द्वारा कालेज जाने के रास्ते में युवक और उसके साथियों द्वारा छेड़छाड़ व धमकी देने के मामले की असलियत बड़ी सनसनीखेज रूप में सामने आई है। पुलिस की जांच में जब सच का खुलासा हुआ तो बड़ी साजिश का पता चला है। मामले में अपर पुलिस अधीक्षक ने जांच के बाद कार्रवाई का आदेश दिया है।
ज्ञात हो कि सोमवार को क्षेत्र के एक गांव की युवती ने नजनपुर गांव के युवक अजय कुमार और उसके साथियों पर यौन उत्पीडन और धमकी देने का आरोप लगाया था। युवती का आरोप था कि जिसके कारण वह कॉलेज नहीं जा पा रही है और युवक उसके साथ जबरन शादी करना चाहता है। इस शिकायत के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया, मीडिया में रह घटना सुर्खियां बन गई, किन्तु जब जांच हुई तो हकीकत सुनकर लोग दंग रह गए।
दरअसल युवती और आरोपित युवक की शादी तय हुई थी। दोनों के बीच बकायदा शादी का अनुबंध पत्र तैयार हुआ था। युवक का कहना है कि उसके बाद युवती, उसकी मां और उसके भाई ने मिलकर उससे काफी रुपए ले लिए। मां बेटी ने खर्च के नाम पर और उसके भाई ने उधार रुपए लिए थे। बाद में उन लोगों ने शादी करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद युवक ने अपने रुपए वापस मांगना शुरू किया। जिसमें वह लोग पहले तो बहाना करते रहे।
इस बीच युवक ने सख्ती के साथ अपने रुपए वापस मांगे तो युवती ने उसके विरुद्ध कोतवाली में यौन उत्पीडन की तहरीर दे दी । युवक बीते कई माह से तेलंगाना राज्य में काम कर रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक नवीन कुमार सिंह ने बताया कि जांच में युवती का आरोप फर्जी पाया गया है। पुलिस को उनकी शादी का अनुबंध पत्र मिला है । मामले में गहनता से जांच करके करवाई का निर्देश दिया गया है।
यह भी पढ़ें:-सुलतानपुर: गैंगस्टर फिरोज अहमद की 4.40 लाख 90 हजार की संपत्ति कुर्क, डीएम के आदेश पर हुई कार्रवाई
