भारत और इंडिया दोनों ही एक देश के नाम, बोले राकेश टिकैत
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने रसूलाबाद में पत्रकारों से की वार्ता
रसूलाबाद/ कानपुर देहात,अमृत विचार। भारत और इंडिया दोनों ही एक ही देश के नाम है। हमारे संगठन को इसमें किसी से ऐतराज नहीं है। समान नागरिक संहिता या सभी के लिए स्वास्थ्य एवं शिक्षा आदि की समान व्यवस्थाओं के वह पक्ष धर हैं। संगठन श्रीकृष्ण जन्मभूमि सहित सभी धार्मिक स्थलों के सर्वे का समर्थन करता है। यह बात भाकियू टिकैत गुट के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने पत्रकारों वार्ता के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों के हित की बात हो रही है। वे उसी दल को किसानों का शुभचिंतक मानते हैं। जिस राज्य में किसानों की समस्याएं दबाने का प्रयास होता है। उसके वह विरोधी हैं। किसानों के साथ न्याय होना चाहिए और एमएसपी कानून लागू होना चाहिए। एमएसपी के अनुसार ही किसानों को उनकी उपज का मूल्य मिलना चाहिए। इससे कम किसानों की फसलों का मूल्य न मिले।
उन्होंने कहा कि वह भी राम के वंशज हैं। यदि उन्हें न्योता मिला तो वे आगामी 22 जनवरी को अयोध्या जाएंगे। इसके पहले भी अयोध्या में जब-जब कार्यक्रम हुए वह और उनके परिवार के लोग जाते रहे हैं। राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि किसान स्वतंत्र है और अपना वोट कहीं भी कर सकता है।
राजनीतिक पार्टियों मे किसानों को बांट रखा है। आवारा गोवंशो को लेकर कहा कि आवारा गोवंशों को कब्जे में न कर किसानों को ठंड में मरने के लिए छोड़ रखा है। इस तरीके से गौशाला बनवाने से क्या फायदा। इस मौके पर इस मौके पर राजवीर जादौन राष्ट्रीय सचिव, जिलाध्यक्ष विपिन तिवारी, जिला उपाध्यक्ष विनोद शुक्ला, तहसील अध्यक्ष रणवीर यादव, नगर अध्यक्ष गोलू बेरिया, पीयूष निकेतन, बैजनाथ यादव समेत अन्य किसान मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें -बहराइच : बाइक सवार दंपती को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, महिला की मौत - पति घायल
