मीरजापुर: ट्रेलर के धक्का से बाइक सवार एक चौकीदार की मौत, दूसरा गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मीरजापुर। हलिया थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में एक चौकीदार की मौत हो गई है जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल होना बताया जा रहा है। हलिया थाना क्षेत्र के थोथा गांव निवासी 55 वर्षीय रामायण एवं 53 वर्षीय राम सकल दोनों हलिया थाने में चौकीदार हैं। मंगलवार को देर शाम को हलिया थाने से ड्यूटी कर दोनों चौकीदार बाइक से वापस घर जा रहे थे कि खम्हरिया कला में हलिया-मनिगढा रोड पर मनिगढा के तरफ से आ रहे ट्रेलर से धक्का लगने से घटनास्थल पर ही रामायण कि मौत हो गयी।

जबकि गम्भीर रूप से घायल रामसकल को ग्राम प्रधान राजेश यादव व ग्रामीणों ने एम्बुलेंस के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया भिजवाने के साथ इसकी सूचना पुलिस को दे दिया। ग्राम प्रधान के अनुसार चौकीदार रामायण की मौत घटना स्थल पर हो गई है। वही राम सकल को एम्बुलेंस से स्वास्थ्य केंद्र भेजते हुए इसकी जानकारी पुलिस को दे दी गयी है।

ट्रैक्टर ट्राली में घुसा बाइक सवार, हुई मौत

मीरजापुर। बाइक के अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली में घुस जाने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार जिले के हलिया थाना क्षेत्र के महुगढ़ गांव निवासी रमेश तिवारी का 23 वर्षीय पुत्र शशिकांत तिवारी बाइक से हलिया बाजार गया था।

मंगलवार देर शाम हलिया की तरफ से घर वापस लौटते समय पूरवा औसान सिंह गांव में ट्रैक्टर ट्राली  से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया और घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो भाइयों में सबसे छोटा था।

यह भी पढ़ें;-प्रतापगढ़: किशोरी को अगवा कर युवक ने बनाया बंधक, तीन दिन तक दुराचार

 

संबंधित समाचार