प्रतापगढ़: किशोरी को अगवा कर युवक ने बनाया बंधक, तीन दिन तक दुराचार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सूचना पर पुलिस ने किशोरी को खोजा लेकिन नहीं दर्ज की रिपोर्ट, तहरीर देने पर पांच दिन बाद सिर्फ अपहरण की दर्ज की रिपोर्ट 

 कुंडा/प्रतापगढ़। किशोरी को बंधक बनाकर तीन दिन तक युवक अपने घर में रखे रहा। इस दौरान उसके साथ दुराचार करता रहा। इसकी जानकारी होने पर परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस किशोरी को ले तो आई लेकिन इसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। तहरीर देने पर पुलिस ने सिर्फ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की। 

कुंडा कोतवाली क्षेत्र के मनगढ़ चौकी क्षेत्र की एक किशोरी को 12 दिसम्बर की रात एक युवक उठा ले गया। आरोप है कि वह उसे अपने घर पर जबरन रखकर उसके साथ दुराचार करता रहा। किशोरी की मां को इसकी जानकारी हुई तो उसने मनगढ़ चौकी में इसकी सूचना दी। 

सूचना पर पुलिस उसके घर पहुंची और किशोरी को ले आई। बाद में उसे मां के हवाले कर दिया। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया। बाद में जब पिता ने आकर तहरीर दी तो पुलिस ने उसकी मां के अंगूठे लगी तहरीर पर सिर्फ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली। किशोरी की मां का कहना था कि उसके सादे कागज पर अंगूठा लगवा लिया गया था। घटना की एफआईआर न दर्ज होने से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है।

यह भी पढ़ें:-प्रतापगढ़: युवती से मिलने पहुंचा इश्कबाज सिपाही, ग्रामीणों ने जमकर पीटा

संबंधित समाचार