अमृत विचार पड़ताल : कड़ाके सर्दी में भी रैन बसेरों का रुख नहीं कर रहे मुसाफिर

Amrit Vichar Network
Published By Priya
On

अमृत विचार की टीम मंगलवार रात की पड़ताल, गर्म पानी का मिला अभाव, पड़ताल के दौरान रोडवेज बस अड्डे पर सिर्फ दो यात्रियों की मिली इंट्री

रामपुर, अमृत विचार। दिसंबर माह में कड़ाके की सर्दी बढ़ती जा रही है। रात में घरों से निकलने वाले रिक्शा, मजदूर, गरीब और असहाय लोग ठंड से ठिठुरते नजर आ रहे हैं। बढ़ती सर्दी को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने अस्थाई रैन बसेरे स्थापित कराए जाने के निर्देश दे रखे हैं। लेकिन सर्दी में रैन बसेरों की ओर मुसाफिर रुख नहीं कर रहे हैं। मुसाफिरों के ठहरने के लिए तमाम व्यवस्थाओं को सुचारू करा रखा है। 

लेकिन इसके बाद भी मुसाफिर रैन बसेरों में आने को तैयार नहीं हैं। इस बात का खुलासा तब हुआ जब अमृत विचार ने पड़ताल की। शहर में पालिका की ओर से दो अस्थाई रैन बसेरे स्थापित कराए गए हैं। रैन बसेरे में आने वाले लोगों के लिए कम्बल, गद्दे, रजाई समेत माकूल इंतजाम किए गए हैं। रोडवेज बस अड्डे पर दस, पालिका में बारह बिस्तर लगाए गए हैं। पड़ताल के दौरान रोडवेज बस अड्डे पर सिर्फ दो यात्रियों की इंट्री मिली। ऐसे में पालिका अफसरों का कहना है रैन बसेरों में मुसाफिरों के लिए कंबल, रजाई, गद्दे की व्यवस्था कराई गई है, लेकिन मुसाफिर रैन बसेरों की तरफ कम रुख कर रहे हैं।

समय 11:00 बजे रोडवेज बस अड्डा
रोडवेज बस अड्डे पर बने अस्थाई रैन बसेरे में दो यात्री ठहरे हुए मिले। तहसील बिलासपुर के गांव मुबारकरपुर निवासी रामदयाल, बरेली के रमेश चालक सोते हुए मिले। शेष बिस्तर खाली मिले। यात्रियों में दबी जुबान में बताया कि यहां पर पानी गर्म नहीं मिल रहा है।

image 07रोडवेज बस अड्डे पर हाथ सेंकते लोग।

समय 11:15 बजे नगर पालिका
नगर पालिका परिषद में बने अस्थाई रैन बसेरे में सारे बिस्तर खाली मिले। यहां महिलाओं के लिए छह, पुरुषों के लिए छह बिस्तरों की व्यवस्था की गई है। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी आग से हाथं सेकते हुआ मिला। बिस्तर खाली होने के बारे में कर्मचारी से पूछा तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।

image 08पालिका में सूना पड़ा अस्थाई रैन बसेरा।

समय 11:30 बजे जिला अस्पताल
जिला अस्पताल में आयुर्वेदिक चिकित्सालय के सामने बने रैन बसेरे का भी यही हाल देखने को मिला। महिलाओं वाले कक्ष में बिस्तर लगे मिले। इसके बराबर से बने पुरुष कक्ष में दो लोग सोते हुए मिले। जिसमें एक होमगार्ड और बिलासपुर के गांव सिसोना निवासी रामचरन लाल सोते हुए मिले। इमरजेंसी वार्ड के बाहर लोग आग से हाथ सेंकते हुए मिले।

रैन बसेरों में सारी व्यवस्थाएं कराई गई हैं। इनकी देखरेख के लिए कर्मचारियों को लगाया गया है। इसके अलावा स्वयं निरीक्षण करता हूं। जो कमी मिलती है उसको मौके पर जाकर पूरा करवाता हूं। - दुर्गेश त्रिपाठी, ईओ।

ये भी पढ़ें:- रामपुर : पूर्व सांसद जयाप्रदा के वारंट निरस्त करने के मामले में आज होगी सुनवाई, आज आ सकता है आदेश

संबंधित समाचार