रामपुर : घर-घर सजाए जा रहे क्रिसमस ट्री, गाये जा रहे कैरल्स गीत...इस पौध से बुरी आत्माएं रहती हैं दूर

Amrit Vichar Network
Published By Priya
On

रामपुर, अमृत विचार। क्रिसमस पर क्रिसमस वृक्ष का विशेष महत्व है। क्रिसमस के अवसर पर इस पेड़ को रंग-बिरंगी लाइटों और सितारों से सजाया जाता है। मैथोडिस्ट क्राइस्ट चर्च के पादरी महबूब मसीह बताते हैं कि लोग इस सदाबहार पेड़ की मालाओं, पुष्पहारों को जीवन की निरंतरता का प्रतीक मानते थे। उनका विश्वास है कि इन पौधों को घरों में सजाने से बुरी आत्माएं दूर रहती हैं। 

प्रभु ईशू का जन्मदिवस सद्भाव व प्रेम से पूरी दुनिया में मनाया जाता है। वैसे तो क्रिसमस पर चर्च जाने, प्रार्थना करने के साथ घरों को सजाने और केक काटने का रिवाज है, जो दुनियाभर के लोग करते हैं। लेकिन इसके साथ ही क्रिसमस के मौकों पर लोग घरों में क्रिसमस ट्री भी लाते है और उसे सजाते हैं। क्रिसमस ट्री घर के वास्तु दोष निवारण में अहम भूमिका निभाता है।

बताते हैं कि वास्‍तु शास्त्र के अनुसार, क्रिसमस ट्री बच्चों और बड़ों सभी के बीच एकजुटता का भाव बढ़ाता है। जिससे घर में तनाव नहीं होता। यह परिवार के साथ परंपराओं को भी जीवित रखने का काम करता है। यही कारण है कि क्रिसमस के अवसर पर सारा परिवार मिलकर इसे सजाता है। तो इससे घर के सभी सदस्यों के बीच सौहार्द्र बना रहता है। क्रिसमस ट्री को हमेशा उत्तर-पूर्व दिशा में रखा जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें:- रामपुर : अमृत सरोवर निर्माण में रामपुर को मिला प्रदेश में पांचवा स्थान, नरेंद्र मोदी ने भी की थी प्रशंसा

संबंधित समाचार