बहराइच: अधूरे कागजात होने पर एम्बुलेंस समेत 108 वाहनों का हुआ चालान
चालकों एवं परिचालकों के लिए आयोजित हुआ जागरुकता शिविर
बहराइच, अमृत विचार। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बुधवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी की ओर से सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत जांच की गई। अधूरे कागजात मिलने पर 108 वाहनों का चालान कर दिया गया।
सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) ओपी सिंह ने बताया कि जनपद में 15 से 31 दिसम्बर तक संचालित द्वितीय सडक सुरक्षा पखवाड़ा अन्तर्गत भिनगा प्राइवेट बस स्टैण्ड पर संचालित चालक/परिचालक प्रशिक्षण कार्यक्रम के शिविर आयोजित हुआ।
शिविर के दौरान 56 चालक और परिचालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। यातायात नियमों के पालन किये जाने के लिए शपथ दिलाई गयी। उन्होंने बताया कि विभागीय प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा विभिन्न मार्गों पर संचालित किये गये चेकिंग अभियान के दौरान रांग साईड ड्राइव के लिए 40 वाहनों, का रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप न लगे होने के 12 ट्रैक्टर ट्राली, बिना हेलमेट के राइडिंग व सीटबेल्ट के बगैर चार पहिया वाहन चलाने पर 56 वाहनों का चालान किया गया।
इसके अलावाबिना फिटनेस व बिना कर जमा संचालित एम्बुलेंस का चालान कर उन्हें पुलिस की सुपुर्दगी में करने की कार्यवाही की गई। प्रवर्तन की कार्यवाही में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) राजीव कुमार, यात्री/मालकर अधिकारी अवधराज गुप्ता, भिंगा प्राइवेट बस यूनियन के पदाधिकारी एवं प्रवर्तन दल में आरक्षी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: जिलाधिकारी के निर्देश पर पकड़े गए हाईवे पर टहल रहे 184 मवेशी, भेजे गए गोशाला
