अयोध्या: ड्राइविंग लाइसेंस के लिए लाने होंगे 100 में 60 अंक, अब परफेक्ट चालकों को ही मिलेगा डीएल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। उदया चौराहा स्थित ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं टेस्टिंग इंस्टिट्यूट (डीटीटीआई) से अब परफेक्ट वाहन चलाने वाले लोगों को ही ड्राइविंग लाइसेंस मिलेगा। लाइसेंस प्राप्त करने के एिल ड्राइविंग ट्रैक पर 100 में 60 अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। 

संभागीय परिवहन कार्यालय में बुधवार को पूर्व में डीटीटीआई व मारुति कंपनी में हुए करार को लेकर बैठक हुई। जिसमें परिवहन विभाग के अधिकारी, राजकीय निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर, हैदराबाद व दिल्ली से आए मारुति कंपनी के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए परीक्षण में मानकों पर पास/फेल का निर्धारण किया गया। 

आरटीओ प्रशासन ऋतु सिंह ने बताया कि वर्तमान में भी ड्राइविंग ट्रैक पर मैनुअली टेस्ट लिया जा रहा है, लेकिन ऑटोमेशन के बाद नियमों का कड़ाई से अनुपालन करने वालों का ही लाइसेंस निर्गत किया जाना संभव होगा। इससे दक्ष चालक की संख्या में बढ़ोतरी होगी और सड़क दुर्घटना में कमी लाई जा सकेगी। 

ऑटोमेशन के बाद कैमरा और सेंसर चालक की हर गतिविधि पर बारीकी से नजर रखेगा व गलतियों पर अंक काटे जाएंगे। 100 में से 60 अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। साथ ही वाहन की कैटेगिरी के अनुसार कुछ अनिवार्य मानक तय किए गए हैं, जिनका पालन करने पर ही आवेदक टेस्ट में पास हो सकेगा। बैठक में एआरटीओ (प्रशासन) आरपी सिंह, आरआई (टी) प्रेम सिंह, मारुति कंपनी के आलोक मलिक व वैभव आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: विधायक प्रतिनिधि के निरीक्षण में सड़क निर्माण में मिली खामियां, रोकवाया कार्य

संबंधित समाचार