बदायूं: बेटियों ने शोहदों को सिखाया सबक, परिजनों ने की धुनाई, कई दिनों से कर रहे थे छात्राओं का पीछा
बदायूं, अमृत विचार : महिला सशक्तिकरण को लेकर शासन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न अभियान का असर दिखने लगा है। छात्राएं जागरूक हो रही हैं। बुधवार देर शाम दो बेटियों ने हिम्मत दिखाते हुए दो शोहदों को सबक सिखाया। शोहदों के पीछा करने पर उन्होंने अपने परिजनों को सूचना दी दी। परिज पहुंचे और शोहदों की धुनाई लगा दी। जवाहरपुरी पुलिस चौकी पुलिस को सौंप दिए। पुलिस शोहदों से पूछताछ कर रही है।
कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र के एक गांव निवासी दो छात्राएं नवादा के पास एक कोंचिंग सेंटर पर पढ़ने जाती हैं। कुछ दिनों से दो शोहदे उन्हें परेशान करते थे। छात्राओं ने दोनों को कई बार समझाया लेकिन वह नहीं मान रह थे। छात्राओं ने अपने परिजनों को अवगत कराया था। बुधवार देर शाम छात्राएं कोचिंग पढ़ने के बाद तकरीबन आठ बजे वापस लौट रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो शोहदे उनके पास आए और परेशान करने लगे।
छात्राओं ने चुपके से अपने परिजनों को फोन करके सूचना दे दी। परिजन पहुंचे और दातागंज तिराहे पर शोहदों को दबोच लिया। दोनों को धुन दिया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। और परिजनों से बचाते हुए चौकी ले गए। पुलिस ने उनसे पूछताछ करने के साथ उनके परिजनों को सूचना दी। छात्राओं या परिजनों की तहरीर आने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
ये भी पढ़ें - बदायूं: ओटीएस योजना के तहत वसूला गया 61 करोड़ 98 लाख
