प्रयागराज : एक्सीडेंट में एक व्यक्ति की मौत, ग्रामीणों ने जाम किया NH-27
थरवई/ प्रयागराज, अमृत विचार। यहाँ के फाफामऊ थाना क्षेत्र में एक्सीडेंट के दौरान 35 वर्षीय अमृतलाल सरोज मौत हो गई। इस हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे नंबर 27 को जाम कर प्रदर्शन किया। मृतक प्रयागराज के नवाबगंज थाना क्षेत्र के सराय फट्टे गांव का रहने वाला है। आरोप है कि हाईवे जाम कर रहे ग्रामीणों ने पत्थर भी चलाये। इस पथराव में पुलिस बूथ के आलावा कई गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। पुलिस ने ग्रामीणों को समझकर बड़ी मुश्किल से काबू किया। जिसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मौके पर कई थानों की फोर्स मौजूद है।
ये भी पढ़ें - लखनऊ में बड़ा बवाल, अकबर नगर में ध्वस्तीकरण के विरोध में प्रशासन से भिड़े लोग - देखें Video
