लखनऊ में बड़ा बवाल, अकबर नगर में ध्वस्तीकरण के विरोध में प्रशासन से भिड़े लोग - देखें Video  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी के अकबर नगर में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करने पहुंचे प्रशासनिक अमले को भरी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। यहाँ स्थानीय लोग उनके मकानों और दुकानों को गिराने पहुँची जेसीबी के आगे खड़े हो गए हैं। पुलिस और स्थानीय लोगों में झड़प का दौर जारी है। यहाँ भाजपा के नगर महामंत्री मंगल झा खुद लोगों के साथ आकर इस कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं।

5 - 2023-12-21T133926.587

वहीँ इस कार्रवाई से भीषण जाम भी लग गया है। कार्रवाई के चलते रूट डायवर्ट करने को लेकर भीषण जाम लगा है। यहाँ बंधा रोड, फैजाबाद रोड, महानगर रोड पर सैकड़ों गाड़ियां जाम में फांसी हैं। 

स्थानीय लोगों के विरोध को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। जबकि मौके पर एलडीए वीसी इंद्रमणि त्रिपाठी और डीसीपी सेंट्रल अपर्णा रजत कौशिक भी पहुँच गई हैं।

6 - 2023-12-21T134315.726

ये भी पढ़ें -Video : CM योगी पहुंचे अयोध्या, हनुमानगढ़ी में किया दर्शन-पूजन

संबंधित समाचार