Video : CM योगी पहुंचे अयोध्या, हनुमानगढ़ी में किया दर्शन-पूजन    

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुँच गए हैं। सीएम ने यहाँ हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया। अयोध्या पहुँचने पर सीएम योगी का स्वागत जनप्रतिनिधियों ने राम कथा पार्क हैलीपैड पर किया। सीएम योगी राम लला का दर्शन भी करेंगे, साथ ही मंदिर निर्माण से जुड़े कार्यों का भी जायजा लेंगे।  
 
इससे पहले मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा और प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद एडीजी एलओ प्रशांत कुमार पहुंच गए थे। दोनों अधिकारी मुख्यमंत्री के साथ निरीक्षण और समीक्षा बैठक में शिरकत करेंगे। मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव गृह के दौरे को भी प्रधानमंत्री के तीस दिसम्बर को प्रस्तावित श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन से जोड़ कर देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें -सीतापुर में NH पर ट्रक और डीसीएम की आमने-सामने भिड़ंत, तीन घायल - हालत गंभीर

संबंधित समाचार