लखनऊ में कोरोना की दस्तक, महिला में हुई वायरस की पुष्टि, जीनोम सीक्वेसिंग के लिए KGMU भेजा गया सैंपल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी लखनऊ में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दे दी है। आलमबाग के चंदरनगर में महिला में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। फिलहाल महिला को होम आइसोलेशन में रख कर इलाज किया जा रहा है। महिला का नमूना जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए केजीएमयू भेजा गया है। उसके संपर्क में आने वाले लोगों की जांच कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को सैंपल लिए जाएंगे। आसपास के लोगों को सतर्क किया गया है।

केंद्र सरकार ने कोरोना के नए वैरिएंट जेएन 1 को लेकर देशभर में अलर्ट जारी किया है। मिली जानकारी के मुताबिक आलमबाग के चंदरनगर निवासी महिला को गत सप्ताह सर्दी-जुकाम और बुखार की शिकायत हुई थी। सामान्य दवाओं से फायदा न होने पर डॉक्टरों ने लक्षणों के आधार पर कोरोना होने की आशंका जताई। जिसके बाद उसकी जांच कराई गई। जांच में वायरस की पुष्टि हुई है।

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. निशांत निर्वाण का कहना है कि महिला पूरी तरह से स्वस्थ है। उसमें कोई भी गंभीर लक्षण नहीं है। महिला को होम क्वॉरटीन किया गया है। फिलहाल टीम कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग कर रही है। मरीज से नमूना लेकर जिनोम सीक्वेंसिंग कराई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम मरीज की सेहत की निगरानी कर रही है।

फोन पर मरीज की सेहत का हाल लिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि तीन से चार सप्ताह पहले तक इक्का-दुक्का मामले आते थे। अलर्ट जारी होने के बाद कोविड का पहला मामला सामने आया है। सभी मरीजों की जीनोम सिक्वेंसिंग कराई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि घबराने की बात नहीं है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: प्राण प्रतिष्ठा में वही आएं जिनके पास निमंत्रण, सीएम योगी ने दिए निर्देश, होटलों की बुकिंग हो कैंसल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात