रामपुर : ग्रामीण की हत्या में मृतक की पत्नी सहित तीन पर रिपोर्ट दर्ज, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
रामपुर,अमृत विचार। घर में सो रहे ग्रमाीण की हत्या के मामले में मृतक की माता की तहरीर के आधार पर राजेंद्र की पत्नी उसके प्रेमी दिनेश शर्मा और कुछ अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों को तलाश रही है।
पटवाई के गांव एचोरा निवासी मायादेवी का कहना है कि उसकी पत्नी भूरी के साथ वह अलग घर में रहता था। उसकी पत्नी भूरी का शहजादनगर थाना क्षेत्र के गांवा जादोपुर निवासी दिनेश शर्मा से अवैध संबंध हो गए थे। जिसका राजेंद्र को पता चल गया था। उसी के चलते उसके बेटे की बहू और उसके प्रेमी ने कुछ साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी। तहरीर के आधार पुलिस ने तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
ये भी पढ़ें :रामपुर : कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ में गो तस्कर के पैर में मारी गोली, एक फरार
