अयोध्या: परिषदीय विद्यालयों में छह दिनों की पढ़ाई और 31 से सर्दियों की छुट्टी, जानें क्या है पूरा मामला
अयोध्या। परिषदीय विद्यालयों में 14 दिनों का शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है। अब शनिवार से परिषदीय विद्यालयों में छह दिनों की पढ़ाई और होगी। इसके बाद शनिवार 30 दिसंबर से परिषदीय विद्यालय 14 दिनों के लिए बंद हो जाएंगे। हालांकि शीतकालीन अवकाश के दौरान शिक्षकों को स्कूल आना होगा।
महानिदेशक स्कूली शिक्षा की ओर से जारी सूचना के अनुसार 31 दिसंबर से शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है। 14 दिनों के अवकाश के बाद जिले के सभी 1792 परिषदीय विद्यालय 15 जनवरी से खुलेंगे।
बता दें कि 24 को रविवार और 25 को क्रिसमस का अवकाश है। 31 दिसंबर को रविवार है। ऐसे में इस सप्ताह कक्षाओं का संचालन केवल छह दिनों तक होगा। इसी तरह 14 जनवरी को भी रविवार है इसलिए स्कूल 15 जनवरी से खुलेंगे।
बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों की अवकाश की घोषणा हो गई है। अभी पत्र नहीं मिला है, पत्र मिलते ही सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अवकाश अवधि में प्राध्यापक और इंचार्ज प्रधानाध्यापक समेत शिक्षकों को नियत समय पर स्कूल आना होगा।
यह भी पढ़ें: अयोध्या: संजय सिंह को कुश्ती संघ का अध्यक्ष बनाए जाने पर हनुमानगढ़ी के संतों ने मनाया जश्न
