समाज के सभी वर्ग के उत्थान के लिए सरकार कृत संकल्पित: वेद
पूरा बाजार, अयोध्या। ब्लॉक की ग्राम पंचायत अंकवारा व अलावलपुर में शुक्रवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत चौपाल हुई। ग्राम पंचायत अलावलपुर में मुख्य अतिथि नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता व भाजपा मंडल प्रभारी दिनेश कुमार मिश्रा ने प्रधानमंत्री आवास के दो लाभार्थियों को चाबी सौंपी और पांच को किसान सम्मान निधि का प्रमाण वितरित किया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने कहा कि किन्हीं कारणों से जो लोग वंचित रह गए हैं, उनको चौपाल के माध्यम से लाभ दिया जा रहा है।
ग्राम पंचायत अंकवारा में प्रधान सीमा मौर्या की अध्यक्षता में चौपाल में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक कुमार सिंह रोहित व प्रमुख संघ के जिला अध्यक्ष शिवेंद्र ने लाभार्थियों को लाभ प्रदान किया।
महानगर उपाध्यक्ष अरविंद सिंह, जिला पंचायत सदस्य देवता प्रसाद पटेल ने सम्बोधित किया। एडीओ पंचायत धनजीत, आशीष तिवारी, एडीओ समाज कल्याण विवेक कुमार सिंह, एडीओ कोऑपरेटिव संजय सिंह, सचिव कोमल मिश्रा, राजेश मौर्या और मोहम्मद अमीन मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: अंबेडकरनगर: अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से छात्रों से भरी मैजिक नहर में पलटी, दो घायल, कोहराम
