Bajrang Punia : 'मैं अपना पद्मश्री वापस लौटा रहा हूं...', बजरंग पूनिया ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। बृज भूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह के डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष बनने से कुछ रेसलर नाराज हैं। अब स्टार रेसलर बजरंग पूनिया ने भी एक बड़ा कदम उठाते हुए अपना पद्मश्री अवॉर्ड लौटाने का फैसला किया है। बजरंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इस बात की जानकारी दी है। पूनिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। पूनिया ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'मैं अपना पद्मश्री पुरस्कार प्रधानमंत्री जी को वापस लौटा रहा हूँ। कहने के लिए बस मेरा यह पत्र है। यही मेरी स्टेटमेंट है।'

पूनिया ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के चुनाव में बृजभूषण शरण सिंह के विश्वस्त संजय सिंह के अध्यक्ष बनने के एक दिन बाद शुक्रवार को पद्मश्री लौटाने की बात कही। इससे पहले साक्षी मलिक ने संन्यास का ऐलान कर दिया था।

ये भी पढ़ें : डब्ल्यूएफआई चुनावों के बाद राहत, शुरू होंगी रुकी हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं

संबंधित समाचार