हरदोई: प्रसव के दौरान चोट लगने से नवजात की मौत, गुस्साई भीड़ ने की नर्सिंग स्टाफ को पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। प्रसव कराने के दौरान नवजात के सिर पर चोंट पहुंचने से उसकी मौत हो गई। उसकी मौत की खबर सुनते ही गुस्साए लोगों ने नर्सिंग स्टाफ को पकड़ कर उनकी पिटाई करने लगे। आरोप है कि उसमें ने एक ने शराब पी रखी थी, वहां डॉक्टर का दूर-दूर तक कोई पता नहीं था, नर्सिंग स्टाफ जो-जबरदस्ती करते हुए प्रसव करा रहा था। इसका पता होते ही वहां पहुंची पुलिस ने जच्चा के शव को अपने कब्ज़े में लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया गया है कि टड़ियावां थाने के अहिरोरी निवासी अजय कुमार गुप्ता शुक्रवार की सुबह अपनी 22 वर्षीय पत्नी रचिता गुप्ता को प्रसव पीड़ा की हालत में शहर के एआरटीओ ऑफिस चौराहा के पास एक नर्सिंग होम ले गए। अजय कुमार गुप्ता ने आरोप लगाते हुए बताया कि वहां कोई डाक्टर नहीं था, फिर भी नर्सिंग स्टाफ के रमाशंकर सिंह और कुसुमा देवी ने प्रसव कराने की पूरी गारंटी ली और रचिता को लेबर रूम में चली गई। 

वहां लेबर के आसपास खड़ी कुछ महिलाओं का कहना है कि नर्सिंग स्टाफ प्रसव कराने में ज़ोर-ज़बरदस्ती कर रहा था, पूरी तरह से प्रसव हुआ हो भी नहीं सका था, उसी बीच नवजात के सिर में गहरी चोंट पहुंची, जिससे उसकी मौत हो गई। इसका पता होते ही प्रसूता के घर वालों ने रमाशंकर सिंह को पकड़ा जोकि नशे में था। 

इसका पता होते ही वहां मौजूद भीड़ उसकी पिटाई करने लगी। कुसुमा के साथ भी महिलाओं की हाथापाई होने लगी। इसका पता होते ही सदर चौकी प्रभारी धर्मेन्द्र गिरी और डायल-112 की पीआरवी टीम पहुंच गई। पुलिस के पहुंचते ही वहां हो रहा बवाल कुछ थमा। पुलिस ने लोगों से पूछताछ की और पोस्टमार्टम के लिए शव को अपने कब्ज़े में लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें;-रायबरेली: कोविड के नए स्टेन को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट- 2023 में अब तक मिले 228 संक्रमित

संबंधित समाचार