कासगंज: अव्यवस्था दंश झेल रहे साधु-संत बढ़ता जा रहा आक्रोश, एसडीएम के निर्देश के बाद भी कोई इंतजाम नहीं
आक्रोशित साधू बोले मजबूरन एकादशी पर करेंगे भूख हड़ताल
कासगंज, सोरोंजी, अमृत विचार : देश भर के कौने कौने से जुटे साधू संत तीर्थ नगरी में अव्यवस्था का दंश झेल रहे है। जिससे उनमें आक्रोश बढ़ता जा रहा है और वे भूख हड़ताल की चेतावनी दे चुके है। कारण है कि एसडीएम के आश्वासन के बावजूद भी साधू संतों को सुविधाएं मुहैया नहीं हो सकी। लापरवाही का आरोप नगर पालिका परिषद पर लगा है।
नागाओं का साधूओं का आरोप है कि संतों के खाने पीने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। प्रयागराज की अपेक्षा सोरों में बेहतर व्यवस्था नहीं है। पेयजल का बेहतर इंतजाम नहीं किया गया है। ठंड में अलाव के लिए लकड़ी कोई व्यवस्था नहीं है। धूनि भी स्वयं के संसाधनों से रमा रहे है। किसी भी प्रकार की कोई आराम दायक व्यवस्था नहीं की गई है। जिसे संत परेशान है। संतों को शौच स्नान करने का कोई प्रबंध नहीं किया गया है।
स्याही सवारी निकलेगी ऐसे में स्याही सवारी मार्ग पर सफाई का विशेष इंतजाम होना चाहिए। सरकार द्वारा मिलने वाली सुविधाओं का लाभ संतों नहीं पहुंच पा रहा है। साधू संतों ने चेतावनी दी है कि यदि मांगें पूरी नहीं की गई तो संत सोरों में भूख हड़ताल और आमरण अनशन करेंगे। भैरों नाथ मंदिर के प्रकाश दास महाराज ने बताया कि साधू संतों में आक्रोश है। पालिका ने अच्छे इंतजाम नहीं है।
एसडीएम ने लगाई फटकार: साधू संतों का आक्रोश देखते हुए एसडीएम संजीव कुमार काफी गंभीर दिखाई दिए है। उन्होंने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को कड़ी फटकार लगाई है। कहा है कि तत्काल प्रभाव से साधू संतों के लिए बेहतर इंतजाम किए जाएं।
अमृत विचार के प्रयास सराहे जा रहे: साधू संतों की समस्या को लेकर अमृत विचार ने शुक्रवार के अंक प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया। आश्रम में साधूओं ने अमृत विचार समाचार पत्र को पढ़ते हुए इस समस्या को उठाने के लिए प्रयासों की सराहना की। कहा कि यह समाचार वास्तव में साधू संतों के हित में आवाज उठा रहा है।
साधू संतों की सुविधा को प्राथमिकता है। नगर पालिका को निर्देशित किया जा चुका है। इस कार्य में कहीं भी किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होने दी जाएगी। - संजीव कुमार, एसडीएम
ये भी पढ़ें - कासगंज: शहर में और भी ठिकानों पर जिस्मफरोशी की तेज है चर्चा, चोरी छिपे संचालित है देह व्यापार के ठिकाने
