यूपी में बढ़ गई SIR की डेट... मृतक, शिफ्टेड और अनुपस्थित वोटर्स का होगा पुन: सत्यापन

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार। भारत निर्वाचन आयोग से 15 दिन का समय और मिल जाने के बाद उत्तर प्रदेश में जिला निर्वाचन अधिकारियों द्वारा मृतक, शिफ्टेड तथा अनुपस्थित मतदाताओं का पुन: सत्यापन कराया जा सके। यह जानकारी साझा करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि प्रदेश में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित ढंग से पूरा करने और शुद्ध मतदाता सूची को बनाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग से दो सप्ताह का समय बढ़ाने का अनुरोध किया था।

नवदीप रिणवा ने बताया कि संशोधित तिथियों के अनुसार उत्तर प्रदेश की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन अब 28 फरवरी, 2026 को किया जाएगा। इससे पूर्व 26 दिसम्बर तक गणना अवधि निर्धारित की गई है। अब निर्वाचन नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन 31 दिसंबर को होगा। दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 31 दिसम्बर से 30 जनवरी, 2026 तक निर्धारित की गई है। 31 दिसंबर से 21 फरवरी, 2026 तक नोटिस चरण में गणना प्रपत्रों पर निर्णय और दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा।

ये भी पढ़े : 
साकेत सदन के पास धंसा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग: यातायात बाधित, सीवरलाइन की खोदाई बनी कारण

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज