भाजपा सरकार ने की लोकतंत्र की हत्या : ओमकार
इंडिया गठबंधन के नेतृत्व में राजनीतिक दलों का प्रदर्शन
अमरोहा, अमृत विचार। इंडिया गठबंधन के आह्वान पर 146 सांसदों को निलंबित करने के विरोध में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी के संयुक्त तत्वावधान में कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी माया शंकर यादव को सौंपा।
प्रदर्शन के दौरान नौगांवा सादात के विधायक समरपाल सिंह ने कहा कि देश में तानाशाही चल रही है। लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक मूल्य खतरे में है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार कटारिया ने कहा की बाबा साहब का बनाया हुआ संविधान खतरे में है। भाजपा सरकार ने देश में लोकतंत्र की हत्या कर दी है। जिस तरह से 146 सांसदों को निलंबित किया गया है। उससे प्रतीत होता है कि भाजपा का संविधान और लोकतंत्र में कोई आस्था नहीं है। सपा जिलाध्यक्ष मस्तराम यादव ने कहा कि भाजपा ने देश की अखंडता और एकता को खतरा पैदा कर दिया है। आप जिलाध्यक्ष रूपचंद चौहान ने कहा की भाजपा की सरकार में सभी वर्ग सुरक्षित नहीं है।
प्रदर्शन में शमीम अय्यूब, चन्दरपाल सैनी, फैज आलम रायनी, निर्मोज यादव, अब्दुल सत्तार सैफी, मोहम्मद आमिर, नरेंद्र चौधरी, सुखवीर यादव, नौसाव खां, अमरसिंह खागी, अरविंद कसाना, मनोज कटारिया, डा. जितेंद्र यादव, चौधरी शकील अहमद, सचिन चौहान, कविता कांत, नूरसवा, सरजीत सिंह, राहत चौधरी, हरिओम पुष्कर, दीपक चौधरी, रियाज अहमद, जावेद खान, विवेक सिंह, महबूब, शाकिर मसूदी, अफसर अली खां, सत्तार खां, चन्दरपाल चौहान, ओमप्रकाश पवार, अकरम अली, इकबाल अंसारी, मयंक गुर्जर, मुजाहिद अली, शमीम अहमद, सिमिन कसार, जावेद अब्बासी, महिपाल जाटव व इंतजार मेहंदी शामिल रहे।
ये भी पढ़ें:- अमरोहा: नगर पालिका का गोदाम पर छापा, भारी मात्रा में पॉलिथीन का अवैध भंडारण पकड़ा
