सुलतानपुर: पान मसाला कारोबारी GST टीम की बड़ी कार्रवाई छापा, 12 लाख रुपए वसूला
सुलतानपुर, अमृत विचार। जीएसटी चोरी को लेकर शुक्रवार देरशाम को अयोध्या मंडल के जीएसटी अधिकारियों की नौ सदस्यीय टीम ने पान दरीबा स्थित पान मसाला व्यवसाई के यहां छापेमारी की। इससे अफरातफरी मच गई। इस दौरान टीम के अधिकारियों ने क्रय-विक्रय के साथ स्टाक की जांच की। इसके बाद बकाया जीएसटी नौ लाख के साथ तीन लाख रुपए जुर्माना लगाकर 12 लाख रुपए की धनराशि वसूल की।
अयोध्या मंडल के जीएसटी अधिकारियों को पान मसाला व्यवसाई के यहां जीएसटी चोरी को लेकर जीएसटी प्रवर्तन डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह, सहायक कमिश्नर प्रवर्तन अनुराग पाण्डेय, वाणिज्य कर अधिकारी जय लाल समेत तीन अधिकारियों व कर्मचारियों की नौ सदस्यीय टीम नगर कोतवाली क्षेत्र के शाहगंज चौराहा स्थित पान दरीबा के पान मसाला व्यवसाई राजेश कुमार गुप्ता के यहां छापेमारी की कार्यवाही की।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: भोग-प्रसाद के लिए रामलला के ननिहाल से चावल व ससुराल से आएगा मेवा और आभूषण
