बदायूं: खनन के विवाद में गोली मारकर युवक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र के गांव बुधियाई और नगला शर्की के बीच शुक्रवार रात लगभग साढ़े 12 बजे खनन चल रहा था। कुछ लोगों के बीच विवाद हो गया। मारपीट हुई। विवाद के दौरान शहर के मोहल्ला नेकपुर रहने वाले युवक ने नगला शर्की निवासी साहिल उर्फ गोलू पटेल को गोली मार दी। इस दौरान साहिल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाली सिविल लाइन पुलिस पहुंची। आरोपी को हिरासत में ले लिया। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।

ये भी पढ़ें- बदायूं: जरूरी नहीं तालाब....मकान के टैंक में भी होगा मछली पालन 

 

संबंधित समाचार