मुरादाबाद : 'नो दंगा, यूपी में सब चंगा', सीएम योगी बोले- संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों का उपहास उड़ाने वालों को भुगतनी होगी सजा

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

मुख्यमंत्री ने चौधरी चरण सिंह की 51 फीट ऊंची प्रतिमा का किया अनावरण, कहा- ताकत और सामर्थ्य से भारत के विकास इंजन के रूप में स्थापित हो रहा उत्तर प्रदेश

प्रदेश के 2 करोड़ 61 लाख किसानों को मिल रहा है प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का लाभ, बिलारी के ढकिया नरु में मुख्यमंत्री ने किसान महा सम्मेलन को संबोधित किया

मुरादाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों का उपहास उड़ाने वालों को सजा भुगतनी होगी। देश और संविधान का मजाक उड़ाने वालों को जनता भी सबक सिखाएगी। उत्तर प्रदेश को विकास का इंजन बनाने की बात करते हुए उन्होंने अगले साल 42,000 किसानों को सोलर पंप देने की घोषणा की। कहा कि यूपी में अब दंगा नहीं होता, यहां सब कुछ चंगा है। 

4

मुख्यमंत्री ने शनिवार दोपहर मुरादाबाद जिले के बिलारी में ढकिया नरु में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर आयोजित किसान महासम्मेलन को संबोधित किया। यहां उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 51 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण भी किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 2 करोड़ 61 लाख किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का लाभ मिल रहा है। अगले साल 42,000 किसानों को सोलर पंप देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हित के लिए हमेशा तत्पर है। किसानों के ट्यूबवेल को मुफ्त बिजली देने की तैयारी में सरकार जुटी है।अलग से ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं।

6

'मुरादाबाद सालाना 16,000 करोड रुपए का निर्यात कर रहा'
मुरादाबाद में निर्यातकों के योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि मुरादाबाद सालाना 16,000 करोड रुपए का निर्यात कर रहा है। उन्होंने कहा कि मुरादाबाद से बहुत जल्द वायुसेवा प्रारंभ करने जा रहे हैं। डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश के लोगों को संसाधन मुहैया कराए हैं। हमारी संवेदना प्रदेश के नागरिकों के लिए है। उनकी सुरक्षा और पुख्ता होनी चाहिए। सरकार किसानों, नौजवानों, और महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। अन्नदाता किसानों की खुशहाली के लिए हमारी सरकार लगातार काम कर रही है।

3

'यूपी में अब दंगा नहीं होता, यहां सब कुछ चंगा है'
 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि काम की वजह से प्रदेश में भाजपा की फिर सरकार बनी है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कानून व्यवस्था पर कहा कि यूपी में अब दंगा नहीं होता। यहां सब कुछ चंगा है। बेटियां स्कूल जाती हैं। कानून बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। डबल इंजन की सरकार विकास की बुलेट ट्रेन की रफ्तार से आगे बढ़ रही है। उत्तर प्रदेश अपनी ताकत और सामर्थ्य से देश के विकास का इंजन बन रहा है। मंच पर मुख्यमंत्री के आने पर विधान परिषद सदस्य गोपाल अंजान ने देखो देखो कौन आया, भीड़ से आवाज आई शेर आया शेर आया। 

चौधरी चरण सिंह स्मारक समिति और जाट महासभा आगे, सरकार उनके पीछे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले सरकारें आगे होती थीं और समाज पीछे होता था, लेकिन अब चौधरी चरण सिंह स्मारक और जाट महासभा आगे है। सरकार उनके पीछे खड़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि साढ़े नौ वर्ष में किसानों के जीवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में व्यापक परिवर्तन हुआ है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से किसानों की समृद्धि के द्वार खुले हैं। उन्होंने कहा कि यूपी में ही छह साल में 22 लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की अतिरिक्त सुविधा दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले केवल एमएसपी की घोषणा होती थी, लेकिन डबल इंजन की सरकार ने इसे लागू किया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के जरिए किसानों को सम्मान मिला और उनके खाते में करोड़ों रुपये पहुंचे।

2

यूपी में चल रहीं 120 चीनी मिलें,  दो लाख 25 हजार करोड़ गन्ना मूल्य का किया भुगतान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले चीनी मिलें तबाह होती थीं। गन्ना किसान परेशान होते थे। यूपी में 120 चीनी मिलें चल रही हैं और अब तक करीब दो लाख 25 हजार करोड़ का किसानों को गन्ना भुगतान किया जा चुका है। जब हम लोग आए थे,  प्रदेश के 18 लाख हेक्टेयर में गन्ने की खेती होती थी। आज बढ़कर 29 लाख हेक्टेयर पर किसान गन्ने की खेती हो रही है। प्रदेश में 52000 किसानों को सोलर पैनल दिए गए। इस वर्ष 30000 किसानों की सब्सिडी बढ़ाने जा रहे हैं। अगले वर्ष से 42000 का लक्ष्य तय किया है। डबल इंजन की सरकार किसानों को मुफ्त ट्रैक्टर दिए हैं। चौधरी चरण सिंह की इच्छा के अनुरूप सहकारी चीनी मिल का पुनरुद्धार किया गया। चीनी मिल पूरी क्षमता के साथ बागपत और आसपास के किसानों का गाना खरीद कर उनका भुगतान कर रही है।

इनकी रही मौजूदगी
कार्यक्रम में चीनी मिल एवं गन्ना विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, जिले के प्रभारी व लोकनिर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद, माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी, पशुपालन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह, बलदेव सिंह औलख के  अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष डा. शेफाली सिंह, विधायक रितेश गुप्ता, विधान परिषद सदस्य डा. जयपाल सिंह व्यस्त, विधायक अशोक राणा, अखिल जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश उपाध्यक्ष सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  CM Yogi Visit Moradabad : विरोधी दल नहीं, अब मुरादाबाद में भी लहराएगा भगवा...किसान महासम्मेलन में भीड़ को देख गदगद हुए मुख्यमंत्री

संबंधित समाचार