बरेली: बर्थडे पार्टी के दौरान महिला ग्राम प्रधान के घर में घुसे दबंग, छेड़छाड़ कर दी जान से मारने की धमकी

Amrit Vichar Network
Published By Moazzam Beg
On

बरेली, अमृत विचार। बर्थडे पार्टी के दौरान गांव के तीन दंबग युवक महिला ग्राम प्रधान के घर में घुस गए और उसके देवर के साथ मारपीट करने लगे। वहां मौजूद जब उसके पति ने बीच बचाव किया तो उसको भी मारने लगे।

झगड़ा होता देख जब महिला ग्राम प्रधान बचाव करने पहुंची तो उसे भी बुरी तरह मारा-पीटा और उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुए छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। ग्राम प्रधान ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दज कराकर कार्रवाई की मांग की है। 

थाना भोजीपुरा क्षेत्र के गांव की महिला प्रधान ने बताया 16 दिसंबर को उसके बेटे की बर्थडे पार्टी थी। इस दौरान गांव का ही मदनलाल, तुलाराम व देवेंद्र उसके घर में आए और उसके देवर को गालियां देना शुरु कर दिया। जब उसके देवर ने गालियां देने से मना किया। आरोपियों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। बीच बचाव करने पर उसके पति को भी पीटा। 

झगड़ा होता देख जब महिला प्रधान ने उन लोगों को समझाया तो आरोपियों ने ग्राम प्रधान से छेड़छाड़ की और अश्लील हरकतें करने लगे। वहीं आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। महिला प्रधान ने आज अपने व परिवार को जान का खतरा बताते हुए थाना भोजीपुरा में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

ये भी पढे़ं- बरेली: शोहदे ने दी धमकी... नहीं उठने देगा बेटी की डोली, दहशत में परिवार

 

संबंधित समाचार